{"_id":"593936374f1c1b831c9ca29c","slug":"panther-s-body-found-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसने किया पैंथर का शिकार, सिर में गोली लगने के निशान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर किसने किया पैंथर का शिकार, सिर में गोली लगने के निशान मिले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
पैंथर का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर के राजसमंद में खमनौर वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पैंथर का शव पड़ा मिला है।खमनोर थाना क्षेत्र के धींधकड़ में मिले मृत पैंथर के सिर में गोली लगने का निशान है। ऐसे में यहां इसके शिकार करने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, धींधकड़ गांव के मानसिंह, नाहरसिंह पुत्र भूरसिंह चौहान के खेत में बृहस्पतिवार सुबह एक पैंथर का शव पड़ा मिला। कुछ बच्चे शौच के लिए यहां से गुजरे तो उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद तो मौके पर पैंथर को देखने भीड़ जमा हो गई। यहां लोगों ने देखा कि दीवार के पास पैंथर का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद लोगों ने शव को ध्यान से देखा तो उसके पैरों से नाखून काटकर कोई ले गया था। उधर, ग्रामीणों ने सूचना के वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पिछले सात वर्षों से पैंथर का आतंक है। ग्रामीणों ने बताया कि शिशोदा, दड़वल, कुंठवा, धींधकड़ व आस-पास के गांवों में पैंथर विचरण कर रहा है, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल है। इसके लिए लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की भी मांग की थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।