फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   panther news jaipur

पैंथर फैमिली को फंसाने के लिए पिंजरा लगाया

Fri, 10 Mar 2017 01:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
panther news jaipur
फैमिली झालाना से भटक कर जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर आ गई - फोटो : file photo

विज्ञापन
जयपुर के झालाना फॉरेस्ट एरिया से भटक कर स्मृति वन में पहुंची पैंथर फैमिली वन विभाग की टीम को अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर नजर नहीं आई। इसके पदचिन्हों के आधार पर ही इनके वहां मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। 

वन विभाग ने स्मृति वन में मौजूद पैंथर फैमिली को पकड़ने के लिए वहां एक पिंजरा लगाया है। इस पिंजरे में बकरा भी बांधा है। ताकि पैंथर इसके लालच में फंस जाए। प्रत्यक्ष तौर पर इनके दिखाई नहीं दिए जाने के कारण इन्हें बेहोशी का इजेक्शन लगाकर पकड़ने की योजना कारगर होती नजर नहीं आ रही है। इसलिए पिंजरा लगाकर उसमें फंसाने का जतन किया जा  रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच मार्च की रात को पैंथर फैमिली झालाना से भटक कर जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर आ गई थी। बाद में ये पैंथर स्मृति वन में चले गए। दूसरी तरफ वन विभाग ने आगामी आदेश तक स्मृति वन में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह बन्द कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed