फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   panther in jaipur jhalan

जयपुर के स्मृति वन से तीन में से दो पैंथरों के जंगल में लौटने के कयास

Sat, 11 Mar 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
panther in jaipur jhalan
जयपुर के जेएलएन मार्ग पर पैंथर - फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर के आबादी क्षेत्र में स्थित स्मृति वन में अब केवल एक पैंथर रह गया है। बाकी दो पैंथर जंगल में लौट गए है। यह दावा है वन विभाग का। अभी तक यह माना जा रहा था कि यहां पर तीन सदस्य वाली पैंथर फैमिली मौजूद है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो वहां अब केवल एक पैंथर बचा है। दो पैंथर जिनमें एक शावक भी है, झालाना जंगल में लौट गया है। यहां पर जो पगमार्क मिल रहे हैं उसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ वन विभाग ने यहां पैंथर को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार की रात पिंजरा लगाया था उसमें भी शनिवार सुबह तक शिकार नहीं फंसा। इस शिकार को फंसाने के लिए इस पिंजरे में बकरी भी बांधी है। पैंथर इस पिंजरे के आसपास आया है लेकिन, उसने बकरी का शिकार नहीं किया। गौरतलब है कि पांच मार्च की रात को पैंथर फैमिली झालाना से भटक कर जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर आ गई थी। यहां पर इधर—उधर घूमने के बाद ये पैंथर स्मृति वन में चले गए। इसके बाद से स्मृति वन में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह बन्द कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed