{"_id":"592fb4b84f1c1bac0dbdba45","slug":"panther-create-panic-in-central-excise-office-in-bhiwadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल एक्साइज के कार्यालय में घुसा पैंथर, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल एक्साइज के कार्यालय में घुसा पैंथर, मचा हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज कार्यालय में पैंथर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के भिवाड़ी में स्थित सेंट्रल एक्साइज कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह पैंथर घुस आया। जिसके बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की जब कार्यालय खुला ही था।
विज्ञापन
इसी दौरान कार्यालय के मुख्य गेट से पैंथर अंदर आता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कार्यालय में उस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने अपने आप को अंदर बंद कर लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस व वन विभाग को दी गई। जिसके बाद पैंथर को पकड़ने के प्रयास जारी है। गौरतलब है कि सेंट्रल एक्साइज कार्यालय भिवाड़ी शहर के बीचोंबीच स्थित है। लोगों में इस बात का कोतुहल है कि घनी आबादी क्षेत्र में पैंथर कैसे आ गया। वहीं वन विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भिवाड़ी के आसपास के क्षेत्र में पूर्व में कई बार पैंथर का मूवमेंट देखा गया है। लेकिन शहर के इतने भीतर पैंथर का आना आश्चर्य की बात है।
विज्ञापन