{"_id":"6308cac7fc0c4571b766697e","slug":"palace-on-wheels-will-run-on-the-track-again-railway-ministry-has-given-green-signal-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दोबारा पटरी पर दौड़ने के लिए पैलेस ऑन व्हील्स को मिली हरी झंडी, इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दोबारा पटरी पर दौड़ने के लिए पैलेस ऑन व्हील्स को मिली हरी झंडी, इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव
Fri, 26 Aug 2022 07:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:00 PM IST
सार
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया, रेल मंत्रालय ने पैलेस ऑन व्हील्स चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। जल्द ही पैलेस ऑन व्हील पटरियों पर दौड़ेगी।
विज्ञापन
पैलेस ऑन व्हील ट्रेन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्रालय ने गौरव ट्रेन के मापदंडों पर पैलेस ऑन व्हील चलाने की अनुमति प्रदान की है। निगम अध्यक्ष राठौड़ में रेल मंत्रालय से पैलेस ऑन व्हील पुरानी पॉलिसी के अंतर्गत प्रॉफिट शेयरिंग पर चलाने का पुन आग्रह किया है। राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया, रेल मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेन मापदंडों पर पैलेस ऑन व्हील चलाने की अनुमति प्रदान की है और निगम पैलेस ऑन व्हील्स को पटरियों पर लाने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार अजमेर यार्ड में पैलेस ऑन व्हील का आधुनिकरण सौंदरीकरण और साज-सज्जा का कार्य निगम ने प्रारंभ कर दिया है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया, निगम की पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी का ठहराव अजमेर और बूंदी में भी होगा। पैलेस ऑन व्हील का पुराना बकाया रेल मंत्रालय को किस्तों पर ब्याज मुक्त भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से इस्तीफा देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आजाद को कांग्रेस से ही पहचान मिली थी और गुलाम नबी आजाद ऐसे समय पर छोड़ी है, जबकि कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विदेश में हैं। गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस छोड़ना मात्र अवसरवादिता है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़
- फोटो : Social Media
दिल्ली में हल्ला बोल महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली की तैयारियों के लिए बैठक
दिल्ली में आयोजित महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली के जयपुर प्रभारी राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने जयपुर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के निवास स्थान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली की प्रारंभिक तैयारियों के लिए बैठक ली।
जयपुर प्रभारी राठौड़ ने बताया, रैली में जयपुर देहात की प्रत्येक विधानसभा से कांग्रेस के 500 कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक गण, ब्लॉक अध्यक्ष और पार्षद गण सहित देहात कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।