फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pakistan-s ceasefire violations- jain saint tarun sagar compared pakistan with group of monkeys

पाकिस्तान को सुधारना बंदरों को पंगत में बैठाकर भोजन कराने जैसा: तरुण सागर

Mon, 05 Feb 2018 04:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
pakistan-s ceasefire violations- jain saint tarun sagar compared pakistan with group of monkeys
फाइल फोटो
अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जैन मुनि तरुण सागर ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर तीखा हमला बोला है। जैन मुनि तरुण सागर ने कहा है कि पाकिस्तान को सुधारना बहुत ही ज्यादा कठिन हो गया है। चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान को सुधारना बंदरों की पंगत को भोजन कराने के बराबर है।
विज्ञापन



यदि पाकिस्तान खुद ब खुद सुधर जाए तो ये दुनिया का 9वां अजूबा साबित होगा। जैन मुनि ने भारत को एक नायक देश बताते हुए पाकिस्तान को खलनायक कहा है वहीं उन्होनें सेना के जवानों को सही मायनों में देश का असली हीरो बताया और देश के राजनेताओं से शहीदों पर राजनीति ना करने की अपील की है। सीजफायर का उल्लंघन की घटना में देश के चार जवानों के शहीद होने के मामले में कहा कि देश को चारों जवानों पर गर्व है। 
विज्ञापन

 

जयपुर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

pakistan-s ceasefire violations- jain saint tarun sagar compared pakistan with group of monkeys
जयपुर के एलबीएस कॉलेज के बाहर प्रदर्शनरत छात्र - फोटो : Amar Ujala
इधर राजधानी जयपुर में भी आज पाकिस्तान की नापाक हरकतों से नाराज छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। जयपुर के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के बाहर छात्रों के एक गुट ने जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए तो वहीं नवाज शरीफ का पुतला भी फूंका गया। राजस्थान के तीन लाल शहीद होने की घटना और पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने पर छात्रों में आक्रोश व्याप्त था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed