{"_id":"5a2b6eb44f1c1b193e8b78e3","slug":"pakistan-border-in-rajasthan-two-afgan-citizen-arrest-by-security-agency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार पाकिस्तानी नहीं दो अफगानी चढ़े सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार पाकिस्तानी नहीं दो अफगानी चढ़े सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
अफगानी नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से लगते बॉर्डर एरिया के प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुसपैठ और अवांछित गतिविधियों को रोकने लिए एजेंसिया हाई अलर्ट पर रहती है। इसी का नतीजा है बीते कुछ माह में राजस्थान में पाक बॉर्डर से क्षेत्रों में कई पाक व गौर पाक जासूस सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़े हैं।
इस बार जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने दो अफगानी नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे थे। जानकारी के अनुसार इनके नाम नईम मुलाई व मोहम्मद परवेज है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इन दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस बार जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने दो अफगानी नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे थे। जानकारी के अनुसार इनके नाम नईम मुलाई व मोहम्मद परवेज है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इन दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
जारी है दोनों से पूछताछ
जैसलमेर
हालांकि दोनों के पास वैध वीजा होने की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र में दोनों के प्रवेश ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। गौरतलब है सरहदी इलाकों से लगते गांवों में भी सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर तलाशी अभियान चलाकर जासूसों की तलाश करती है। क्योंकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के अधिकत सगे-सबंधी बॉर्डर पार भी रहते हैं। इन्हीं लोगों का उपयोग कर पाक एजेंसियां भारत में जासूसी को अंजाम देती हैं।