फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pair of father son reached this peak

किलिमंजारो चोटी पर पहुंची पिता पुत्र की जोड़ी

Sun, 25 Jun 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
Pair of father son reached this peak
चोटी पर तिरंगा लहराती पिता पुत्र की जोड़ी - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के पिता-पुत्र की जोड़ी नीरज भारद्वाज और आदित्य भारद्वाज शनिवार सुबह माउंट किलिमंजारो के शीर्ष पर पहुंची। किलिमंजारो अफ्रीका के तंजानिया में स्थित विश्व का सबसे ऊंचा स्टैंड-अलोन पहाड़ है। संभवतः किलिमंजारो की चोटी पर पहुंचने वाली जयपुर के पिता एवं पुत्र की यह पहली जोड़ी है।
विज्ञापन


नीरज भारद्वाज ने बताया कि यह उनके लिये लाईफटाइम एक्सपीरियंस था। इस अनुभव को बताने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने बेहद उत्साहपूर्वक कहा कि उन्हें लगा कि वे दुनिया के शीर्ष पर हैं। अंततः उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों का सुखद परिणाम आया। उन्होंने किलिमंजारो के शीर्ष पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर का ध्वज भी फहराया।
विज्ञापन


नीरज ने आगे बताया कि यह चढ़ाई उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने रात 12 बजे चढ़ाई शुरू कर दीं, ताकि सूर्योदय तक चोटी तक पहुंच सकें। अत्यंत ठंडे तापमान और तेज हवाएं उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हुईं। पिता-पुत्र सुबह नौ बजे स्टेला पॉइंट पर पहुंचे जो कि दूसरा सर्वोच्च बिंदु है। यहां से शीर्ष तक पहुंचने में उन्हें डेढ़ घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पिता और पुत्र 29 जून को जयपुर पहुंचेंगे। नीरज भारद्वाज जयपुर में व्यवसायी हैं और उनका पुत्र आदित्य भारद्वाज वर्तमान में जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 12 में अध्ययन कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed