फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy : rajput women warning against film padmaavat

'पद्मावत' रिलीज हुई तो बता देंगे कि जौहर क्या होता है, महिलाओं ने भरी हुंकार

Sun, 14 Jan 2018 08:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
padmavati controversy : rajput women warning against film padmaavat
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म का नाम भले ही 'पद्मावत' हो गया हो, लेकिन इसके विरोध की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के रिलीज होने पर अब महिलाओं ने जौहर की  चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते दिन चित्तौड़गढ़ में सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें फिल्म को लेकर नए सिरे से आंदोलन करने की रणनीति तय की गई। यहां महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि 25 जनवरी को देश में कहीं भी फिल्म रिलीज हुई तो वे जौहर की यादें फिर से ताजा कर देंगी। महिलाओं ने चित्तौड़गढ़ किले के उसी स्थान पर ये चेतावनी दी है जहां रानी पद्मिनी ने जौहर किया था। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिह कालवी ने बताया कि आंदोलन 17 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

 

आज मिलेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री से

padmavati controversy : rajput women warning against film padmaavat
चित्तौड़गढ़ में हुई इस बैठक में केवल राजपूत समाज ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। इसमें ये भी तय किया गया कि फिल्म के विरोध में 17 जनवरी से राजमार्ग जाम करने के साथ ही रेल मार्ग भी अवरुद्ध किया जाएगा।

इससे पहले आज सर्वसमाज के लोग दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह से मुलाकात करेंगे। साथ ही, गृहमंत्री से पूरे देश में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed