फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Padmavati controvercy : Rajasthan rajput protest against film padmaavat

'पद्मावत' फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतरे राजपूत, देशभर में बैन करने की मांग

Mon, 15 Jan 2018 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Padmavati controvercy : Rajasthan rajput protest against film padmaavat
ज्ञापन सौंपते राजपूत समाज के लोग - फोटो : amar ujala
'पद्मावत' फिल्म को पूर्ण रूप से देश में प्रतिबंध करने की मांग को लेकर आज श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे में वाहन रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने थानाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोखा चौराहे से शुरू हुई रैली रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, पोकरण रोड से होते हुए पुलिस थाने पहुंची। यहां स्थानीय अध्यक्ष रूप सिंह, हीर सिंह और अमर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थानाधिकारी अमर सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि इस फिल्म में हजारों साल पुराने भारतीय इतिहास को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है, जिसको हिन्दू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस पर थानाधिकारी ने उनकी मांग को आगे भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वाहनों पर सवार लोगों ने की नारेबाजी

Padmavati controvercy : Rajasthan rajput protest against film padmaavat
रैली निकालते लोग - फोटो : amar ujala
कस्बे में आज निकाली गई इस रैली में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। सभी प्रकार के वाहनों पर भगवा ध्वज लगाए हुए थे और सभी अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करते हुए पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान पूरे बाजार में भंसाली मुर्दाबाद, मां पद्मावती की जय, भारत माता की जय और हिन्दू इतिहास अमर रहेगा जैसे नारे लगे।

जिससे पूरे कस्बे में माहौल भगवामय हो गया। करीब दो घण्टे तक चली इस रैली में पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही, जिससे पूर्ण रूप से शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed