{"_id":"5a697af14f1c1bb3208b53ed","slug":"padmavat-release-karni-sena-gives-its-explanation-over-gurugram-bus-stone-pelting-incidence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम स्कूल बस हमला: बच्चों और महिलाओं पर पत्थर नहीं फेंकते राजपूत- करणी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम स्कूल बस हमला: बच्चों और महिलाओं पर पत्थर नहीं फेंकते राजपूत- करणी सेना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद बस की हालत
- फोटो : ANI
'पद्मावत' विवाद के बीच बुधवार को एनसीआर के गुरुग्राम में एक स्कूल बस पर हुए हमले को लेकर करणी सेना की ओर से बड़ा बयान दिया गया है।
जयपुर में आज रैली में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने गुरुग्राम में गोयनका स्कूल की बस पर करणी सेना के प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किए जाने की घटना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एेसी घटनाओं में राजपूत करणी सेना का नाम जानबूझ कर उछाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजपूतों के किसी भी प्रदर्शन में बच्चों और महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाता।
मकराना ने कहा कि हिंसक घटनाओं में राजपूत करणी सेना का कोई लेना देना नहीं है और दिल्ली में स्कूल बस पर हुए पथराव को करणी सेना के नाम पर जिन लोगों ने भी ये घटिया हरकत की है उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।

हमारे नाम पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास
जयपुर में फिल्म का विरोध करता एक सर्व समाज संगठन
- फोटो : Amar Ujala
करणी सेना अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा है कि करणी सेना के नाम पर देशभर में जहां भी हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वो कुछ लोगों द्वारा माहौल को बिगाड़ने का प्रयास है जिससे प्रशासन को निपटना चाहिए।
उन्होनें कहा कि करणी सेना जनता से ये शांतिपूर्वक अपील कर रही है कि फिल्म को देखने नहीं जाए वहीं देशभर के राज्यों से उनकी सरकार से भी बार बार निवेदन किया जा रहा है कि वो फिल्म को अपने राज्यों में प्रदर्शित ना करें।
करणी सेना अध्यक्ष ने कहा है कि आज राजधानी जयपुर में भी करणी सेना द्वारा शांत रैली निकाली जा रही है, जो सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन ग्राउंड से रवाना होकर सी स्कीम स्थित राजपूत सभा भवन पहुंचेगी।