{"_id":"5a6314ce4f1c1b8f268b56b1","slug":"padmaavat-row-rajasthan-jauhar-rally-by-rajput-women-to-be-held-in-chittorgarh-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहां रानी पद्मिनी ने किया था जौहर वहां से क्षत्राणियां निकालेंगी 'जौहर स्वाभिमान' रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां रानी पद्मिनी ने किया था जौहर वहां से क्षत्राणियां निकालेंगी 'जौहर स्वाभिमान' रैली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पद्मावत के रिलीज होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजपूत समाज में इसको लेकर आक्रोश तेज हो रहा है। रविवार को चित्तौड़गढ़ में जौहर स्वाभिमान रैली के रूप में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है और इसके बाद भी इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई जाती है तो जौहर ज्वाला कार्यक्रम की चेतावनी दी गई है।
यह प्रदर्शन राजपूत क्षत्राणियों की ओर से आयोजित होगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें राजपूत महिलाओं ने तलवार हाथ में लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, फिल्म पद्मावत पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर रविवार को चित्तौड़ में जौहर स्वाभिमान रैली आयोजित की जाएगी।

जौहर ज्वाला की चेतावनी
Padmavati
फिल्म पद्मावत की रिलीज डेट 25 जनवरी है। राजपूत क्षत्राणियों ने चेतावनी दे रखी हैं कि यदि ये फिल्म रिलीज होती है तो जौहर ज्वाला होगा। जौहर ज्वाला उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा जहां महारानी पद्मावती ने जौहर किया था।