फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one more arrest in alwar triple murder case

ट्रिपल मर्डर: हत्यारी बहू का साथ देने वाला भाई भी गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
one more arrest in alwar triple murder case
डेमो इमेज
संपत्ति के लालच में अपने सास-ससुर और जेठ की नृशंस हत्या कर देने वाली हत्यारी बहू का साथ देने वाला भाई भी गिरफ्तार हो गया है।  अलवर जिले के रामगढ़ में हुए इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी हरियाणा निवासी गीता का भाई समरपाल को भी आज अलवर पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गीता के भाई समरपाल को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस को उसके पास एक लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। इससे पहले अलवर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी गीता और उसके नौकर विकास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


बता दें कि प्रॉपर्टी के लालच में अपने सास,ससुर और जेठ की हत्या कर उनकी लाशों को जला देने वाली गीता ने अपने भाई एवं नौकर के साथ मिलकर के इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। अब मामले के तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। ऐसे में अब तीनों से पुलिस एकसाथ पूछताछ करेगी जिसके बाद कुछ और राज से भी पर्दा उठ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गीता का पति कर चुका है सुसाइड

one more arrest in alwar triple murder case
क्राइम सीन
हरियाणा के सोहना निवासी सतपाल सिंह, पुष्पा देवी और पंकज राजपूत की नृशंस हत्या इस परिवार की बहू गीता ने कर दी थी। गीता सतपाल सिंह के दूसरे बेटे विपिन राजपूत की पत्नी है, जिसने कुछ माह पूर्व ​अज्ञात कारण से सुसाइड कर लिया था।

गीता ने हत्या के बाद तीनों के शवों के कई टुकड़े किए और अपने भाई समरपाल व नौकर विकास की मदद से इन टुकड़ों को अपनी कार में भर लिया। इसके बाद तीनों आरोपी शवों के टुकड़े लेकर हरियाणा और राजस्थान में घूमते रहे और अंत में उन्हें ठिकाने लगाने के लिए अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में स्थित चंडीगढ़ अहीर गांव में शवों को जला डाला था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed