फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one dead as traula turned over into road in udaipur

सॉफ्ट ड्रिंक से भरा ट्रोला पलटा, युवक की मौत

Thu, 08 Jun 2017 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
one dead as traula turned over into road in udaipur
सड़क दुर्घटना।
उदयपुर शहर के उदियापोल क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर बुधवार देर रात साॅफ्ट ड्रिंक से भरा एक ट्रॉले का केबिन उसकी ट्रॉली से अलग हो गया। इसमें ट्राॅली में भरी सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर कर फूट गई और सड़क पर उसका कांच बिखर गया। वहीं इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


सूरजपोल थाना पुलिस के अनुसार घटना रात 12 बजे बाद की है। कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरा ट्रोला उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे से शहर में आया। इस दौरान भाजपा कार्यालय के निकट ड्राइवर ने आपातकालीन ब्रेक लाया, लेकिन ब्रेक फेल हो गया और ट्राॅले का केबिन सकी ट्राॅली से अलग हो गया। इस कारण ट्राॅली असंतुलित होकर पलट गई।ट्राॅली में भरी बोतलें फूटने से सड़क पर कांच के टुकड़े बिखर गए। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास से लोग आ पहुंचे। सूचना मिलते ही सूरजपोल थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


हादसे में ट्रेलर चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो घायलों के बेहोश होने के कारण मृतक सहित घायलों की पहचान नहीं हो पाई। उधर,हादसे के बाद कांच के टुकड़ों के कारण आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस देर रात तक श्रमिक लगाकर कांच के टुकड़े हटवा कर मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed