{"_id":"5960afd04f1c1b11228b47ac","slug":"on-the-third-day-of-the-hunger-strike-of-jail-gaurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे जेल प्रहरियों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे जेल प्रहरियों की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
कोटा और जोधपुर में बीमार हुए जेलकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर की जेलों में तैनात जेल प्रहरियों की भूख हड़ताल आज भी जारी रही। ये जेल प्रहरी पिछले तीन दिन से वेतन विसंगतियों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं, जिसके चलते कई जगह इनके तबीयत खराब होने की सूचना आज भी मिली है।
कोटा में सेंट्रल जेल के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे 7 जेल प्रहरियों की आज अचानकर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जब उन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाने लगे तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर उनकी बिगड़ती हालत देखकर स्वास्थ्य कर्मियों ने अनशन स्थल पर ही जेल प्रहरियों को ड्रिप चढ़ाई। जेल प्रहरियों ने यहां अपनी मैस का भी बहिष्कार कर रखा है। ऐसे में कई डॉक्टर्स को भी यहां देखरेख करने के लिए रखा गया है।
उधर, जोधपुर में भी कल दो महिला जेल प्रहरियों की तबीयत खराब होने के बाद केन्द्रीय कारागृह में भूख हडताल पर बैठे दो जेल प्रहरियों की आज हालत खराब हो गई। जेल प्रहरी हवाई सिंह व सुरेन्द्र सिंह को जोधपुर के एमजीएच में भर्ती करवाया गया है। अजमेर में आधा दर्जन जेल प्रहरियों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। रवि कुमार गौड़ की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के बूंदी, माउंटआबू, उदयपुर और जयपुर की जेलों में तैनात कई जेल कर्मियों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बद्रीप्रसाद शर्मा का कहना है कि तीन दिन से लगातार भूख हड़ताल पर चल रहे जेल प्रहरियों की सरकार सुध नहीं ले रही है। इससे सरकार की असंवेदनशीलता उजागर होती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश के 5 हजार जेलकर्मी पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इनमें अब तक करीब 35 जेलकर्मी बीमार हो चुके हैं।