फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Now the co-operative department will be HiTech,

अब सहकारिता विभाग भी हाइटेक होगा, जानिए क्या क्या होगा ऑनलाइन

Thu, 22 Jun 2017 03:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
Now the co-operative department will be HiTech,
डेमो - फोटो : demo pic
राजस्थान सहकारिता विभाग भी अब हाइटेक होने जा रहा है। ई-ऑफिस एप्लीकेशन के जरिए ऑनलाइन काम जल्द ही शुरू किए जाएंगे। सहकारिता के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सहकारिता विभाग में ई-गवर्नेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और एक जुलाई से ई-ऑफिस एप्लीकेशन के माध्यम से सबसे पहले रजिस्ट्रार कार्यालय में फाइल ट्रेकिंग व ऑनलाईन अवकाश आवेदन और स्वीकृति तथा अवकाश बेलेंस के संधारण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 
सहकारिता सचिव ने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर केवल इस कार्य को हाथ में लिया गया है और आगे अन्य कार्यों को भी ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विभाग के अन्य कार्यालयों एवं जिलों में स्थित कार्यालयों को भी ई-ऑफिस के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन

 
रजिस्ट्रार, सहकारिता रामनिवास ने बताया कि कार्य के त्वरित निष्पादन के लिए ई-गवर्नेंस के तहत ई-ऑफिस को शुरू किया जा रहा है। इससे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग होगी एवं विभाग में पारदर्शिता के साथ जवाबदेही स्थापित होगी। इस संबंध में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य से कार्यालय के संबंधित अनुभागों की पत्रावलियों के मूवमेंट संबंधी जानकारी ई-फाईल के माध्यम से ट्रेकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed