फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Nirbhaya case, two man of Rajasthan origin were also involved

निर्भया कांड: राजस्थान का भी हुआ था नाम खराब

Sat, 06 May 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 May 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case, two man of Rajasthan origin were also involved
nirbhaya
जिस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, उस वीभत्स मामले के तार राजस्थान से भी जुड़े हैं। दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया गैंग रेप केस में दो दोषी करौली जिले के निवासी थे, जिससे राजस्थान का भी नाम खराब हुआ था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। 16 दिसंबर 2012 को हुई घटना में राजस्थानी मूल के दो जने भी शामिल थे। मुख्य आरोपी रामसिंह और मुकेश मूलत: राजस्थान के करौली जिले के कल्ला ढह निवासी हैं। घटना के समय रामसिंह की उम्र 34 साल और उसके भाई मुकेश की उम्र 26 साल के आस पास थी। वे दिल्ली की रविदास कॉलोनी में रह रहे थे। रामसिंह बस ड्राइवर का काम करता था और मुकेश खलासी का। दोनों भाई अपनी कॉलोनी में अपनी बुरी आदतों की वजह से कुख्यात थे।
विज्ञापन


दोनों भाई शराब पीकर हंगामा करने में शामिल रहा करते थे। बताया जाता है कि कमाई के लिए दिल्ली आने से पहले करौली में ही लोकल स्कूल से शुरुआती शिक्षा ली और दिल्ली आ गए। माता पिता के साथ राजधानी में आए तो सही, लेकिन किस्मत बुरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता दोबारा अपने गांव लौट गए। उसके बाद इन पर किसी तरह का कोई डर नहीं रहा। तीन बच्चों का पिता राम सिंह की पत्नी की मौत कैंसर से हो गई। उसके बाद तो उसने बहुत ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया। वे अपने पड़ोसियों के बीच में शराब, अपराध, मारपीट जैसी बातों के लिए जाने जाने लगे।

जानकारी के मुताबिक रामसिंह और मुकेश दोनों ने पीड़िता और उसके दोस्त के साथ रोड से मारपीट की थी। अपराध के बाद जब सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अगले ही दिन सबसे पहले रामसिंह पकड़ा और आरके पुरम से बस को धर लिया।


ड्राइवर राम सिंह ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके भाई मुकेश, एक जिम इंस्ट्रक्टर विनय गुप्ता और फल बेचने वाले पवन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी राम सिंह ने 11 मार्च 2013 को तिहाड़ जेल में आत्म-हत्या कर ली। हालांकि रामसिंह की मौत के बाद उसके परिवार वालों व वकील ने कहा कि जेल में उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed