{"_id":"58fb31824f1c1ba35c8b4dcc","slug":"night-prayer-ban-in-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर दरगाह: शाम के बाद इबादत पर रोक का आदेश वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर दरगाह: शाम के बाद इबादत पर रोक का आदेश वापस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
दरगाह कमेटी की ओर से जारी आदेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर शाम के बाद अकीदतमंदों के इबादत करने पर रोक कुछ घंटों में ही वापस ले ली। इस आदेश को लेकर जमकर विरोध हुआ।
दरगाह कमेटी के नाजिम ने आस्ताना शरीफ मामूल होने के एक घंटे के बाद शाम को अकीदतमंदों को बाहर निकालकर दरगाह बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया। खादिम समुदाय और अकीदतमंदों समेत विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया था। इसे देखते हुए ख्वाजा साहब, अजमेर दरगाह कमेटी के नाजिम मंसूर अली खान ने इस आदेश को वापस लेने की घोषणा शनिवार शाम को की।
इससे पहले दरगाह को ए—ग्रेड की सुरक्षा श्रेणी बताते हुए यहां पर शाम के बाद अकीदतमंदों के इबादत करने पर रोक के आदेश दिए थे। इस आदेश दरगाह थाना पुलिस को भी भेजा गया तथा दरगाह कमेटी के सूचना—पट्ट पर भी चस्पा किया गया था।