{"_id":"6058d2818ebc3e8d2d439647","slug":"nia-files-chargesheet-against-18-gold-smugglers-in-jaipur-international-airport-gold-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर : सोना तस्करी मामले में एनआईए ने 18 लोगों के खिलाफ दायर किया चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर : सोना तस्करी मामले में एनआईए ने 18 लोगों के खिलाफ दायर किया चार्जशीट
Mon, 22 Mar 2021 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सोने की तस्करी मामले में अठारह स्वर्ण तस्करों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। जांच में पता चला है गिरोह के सदस्यों द्वारा सोने की तस्करी कर जयपुर से सऊदी अरब ले जाया जा रहा था, ताकि सोने के सौदागरों को इसकी डिलीवरी हो सके।
विज्ञापन
एजेंसी ने पिछले साल 22 सितंबर को आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान एनआईए को आरोपियों के डिजिटल उपकरणों से चैट (बातचीत), ऑडियो संदेश और तस्वीरों समेत कई ठोस सबूत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने साजिश रच कर भारत में सोने की तस्करी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरोह बनाया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्य तस्करी कर सऊदी अरब से सोना जयपुर लाए ताकि उसे अन्य डीलरों तक पहुंचाया जा सके। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन