{"_id":"59fdaf584f1c1bd9538bae8e","slug":"ngos-will-start-with-the-winning-amount-in-kbc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KBC में जीती रकम से होगा ये 'सबाब' का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KBC में जीती रकम से होगा ये 'सबाब' का काम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Nov 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करते हुए आसमां
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में जीती रकम को एक विजेता ने समाज की बेहतरी में खर्च करने की घोषणा की है।
अजमेर की बेटी ने कौन बनेगा करोड़पति शो में भाग लेकर साढ़े बारह लाख रुपए जीतकर शहर का नाम रोशन किया। विभिन्न संगठनों की ओर से शहर की इस बेटी का सम्मान किया गया। जीते गए रुपए से इस बेटी ने अपनी मां को हज करवाने और विमंदित बच्चों के लिए एनजीओ खोलने की बात कही है।
अजमेर के अंदरकोट में रहने वाली आसमां चिश्ती ने अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति शो में हिस्सा लिया। आसमां ने यहां से साढ़े बारह लाख रूपए की राशि जीती थी।

Trending Videos
मां को करवाएंगी हज
KBC 9
अजमेर की सर्व धर्म सेवा समिति, मंगल सहायता समिति, विकलांग सहायता समिति सहित अन्य संस्थाओं की ओर से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आसमां का सम्मान किया गया।
आसमां ने समारोह में कहा कि उसकी मां का हज पर जाने का सपना था, इसे वह पूरा करवाएगी। इसके अलावा वह विमंदित बच्चों का जीवन सुधारने के लिए एक एनजीओ खोलेगी। इस एनजीओ में विमंदित बच्चों की पूरी देखरेख होगी। साथ ही उन्हें प्रशिक्षित अध्यापकों से अध्ययन भी करवाया जाएगा।