फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   next hearing will be on 13th september in salman black buck case

कांकाणी हिरण शिकार मामले में आज भी नहीं हो पाई सुनवाई

Wed, 30 Aug 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
next hearing will be on 13th september in salman black buck case
सलमान खान
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में आज सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में तत्कालीन वन अधिकारी के प्रार्थना पत्र बहस नही हो पाई। तत्कालीन वन अधिकारी ललित बोड़ा ने अभियोजन पक्ष के जरिए एक प्रार्थना पत्र पेश किया था जिसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान के विरूद्ध कार्रवाई के लिए मांग की गई थी। 
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से तलब करने के बावजूद कान में दर्द का बहाना कर कोर्ट में हाजिर नही हुआ जबकि उसी दिन सलमान खान जम्मू कश्मीर में फिल्म बजरंगी भाई जान की शूटिंग कर रहा था ऐसे में उसने कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन

 

अब 13 सितंबर को होगी सुनवाई

next hearing will be on 13th september in salman black buck case
salman khan
इस प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई व बहस होनी थी लेकिन सुनवाई नही हो पाई अब इस मामले में 13 सितम्बर को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान साल 1998 में अभिनेता सलमान खान,सैफ अली खान,नीलम,तब्बू व सोनाली बेन्द्रे पर काले हिरणों के शिकार को मामला लूणी थाने में दर्ज हुआ था जिसका ट्रायल सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed