फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   new year celebration will not gonna happen in this city-internet banned

टाइगर हिल विवाद: इंटरनेट बंद-धारा 144 लागू, नहीं कर पाएंगे न्यू ईयर सेलीब्रेशन

Sun, 31 Dec 2017 01:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
new year celebration will not gonna happen in this city-internet banned
डेमो इमेज
टाइगर हिल पर मूर्ति पूजा विवाद के कारण पूरे जिले में प्रशासन ने दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करते हुए धारा 144 लागू की है। इसके चलते यहां नए साल के जश्न का माहौल फीका रहेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित टाइगर हिल पर मानधाता की छतरियों में पूजा को लेकर विवाद कई दिन से चल रहा है। हिंदू महासभा ने यहां एक जनवरी को पूजा की घोषणा की है, जिसका समुदाय विशेष विरोध कर रहा है। ऐसे में यहां तनाव की स्थिति बन रही है और साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन


इसे देखते हुए बूंदी जिला प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। भड़काउ मैसेज वायरल नहीं हो, इसलिए इंटरनेट आज सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद करवा दिया। जयपुर तथा अन्य आसपास के जिलों से अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 144 लागू होने और इंटरनेट सेवाएं बंद रहने से यहां के लोग नए साल का जश्न धूमधाम से नहीं मना पाएंगे। धारा 144 लागू होने की वजह से तेज आवाज में स्पीकर बजाने और पांच से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने एवं आतिशबाजी करने पर रोक रहेगी।  

पहले भी हो चुका है विवाद

new year celebration will not gonna happen in this city-internet banned
बूंदी,राजस्थान
यहां टाइगर हिल टॉप व्यू पॉइंट पर मांधाता की छतरी रियायतकाल से बनी हुई है। कुछ महीने पहले वन विभाग इनका जीर्णोद्धार करवा रहा था। एक समुदाय विशेष इसका विरोध कर रहा है।

उनका आरोप है कि जीर्णोद्धार की आड़ में यहां मंदिर बनाने के प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर समुदाय विशेष के लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। उस वक्त यहां बाजारों में तोड़फोड़ की गई थी। इसे देखते हुए इस बार एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए जा रहे हैं। अब हिंदू महासभा ने यहां एक जनवरी को पूजा की घोषणा की है, जिसका समुदाय विशेष विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed