{"_id":"592502c54f1c1be43b5362d8","slug":"new-born-care-unit-start-in-jaipuriya-hospital-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायक साबित होगी यह यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायक साबित होगी यह यूनिट
Wed, 24 May 2017 10:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ ने किया नई यूनिट का शुभारंभ।
Link Copied
देशभर में नवजात शिशुओं की मृत्यू दर में कमी लायी जा सके इसके लिए केन्द्र से लेकर राज्य सरकारें अपने स्तर विभिन्न प्रयास कर रही है। इसी प्रयास के क्रम में बुधवार को जयपुर शहर के सरकारी अस्पताल जयपुरिया में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस यूनिट में नए बैड लगाए गए है। जिसका शुभारंभ प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने किया। उन्होंने इस मौक पर कहा कि देशभर में नवजात शिशुओं की मृत्यू दर 1000 बच्चों पर करीब 25 है। जबकि राजस्थान में स्थिति और खराब है यहां यह संख्या करीब 30 है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है कि प्रदेश के 16 सरकारी अस्पतालों में न्यू बोन केयर यूनिट प्रारंभ की जाएगी। जिसमें पहली यूनिट का शुभारंभ बुधवार को जयपुरिया में किया गया है। वहीं सर्राफ ने बताया कि जयपुरिया अस्पताल में आने वाले दिनों में सीटी स्कैन, कैथलेब और एमआरआई की भी सुविधाएं भी प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।