फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   national lok adalat organised in sikar

ये तीन जोड़े पहुंचे थे तलाक लेने और फिर...

Sun, 09 Apr 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
national lok adalat organised in sikar
डेमो इमेज - फोटो : Internet
सीकर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक का आयोजन हुआ जिसमें 457 अलग अलग मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में तलाक लेने पहुंचे तीन जोड़ों का कोर्ट ने तलाक रोक दिया।पहले मामले में  सीकर के धोद निवासी बनवारी लाल और राधाकिशनपुरा की सुनीता देवी की शादी 2012 में हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही दो मियां बीवी में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर के झगड़ा होता रहता था। पिछले साल ही रोज रोज के झगड़ों से परेशान पति पत्नी आखिरकार तलाक लेने पहुंचे। शनिवार को ही तलाक की अर्जी पर सुनवाई के दौरान लोक अदालत के पारिवारिक न्यायाधीश फूलचंद झांझड़िया ने दोनों बनवारी लाल और सुनीता को उनकी तीन वर्षीय बेटी का हवाला देते हुए कहा कि तुम्हारी 3 साल की बेटी है जिसका भविष्य तुम्हारे हाथों में ही है।
विज्ञापन


न्यायाधीश के ऐसा कहने के बाद सुनिता और बनवारी ने तलाक लेने का अपना फैसला बदल दिया और फिर से एकसाथ जीपन बिताने को राजी हो गए। इसी तरह दो और मामलों में भी अदालत ने तलाक लेने आए दो अन्य जोड़ों का भी तलाक रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकर निवासी विनोद और जालंधर की रहने वाली सुनीता व सीकर के ही देवेन्द्र और शारदा की तलाक की अर्जी लंबे समय से कोर्ट के पास थी जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश के समझाने के बाद इन दो जोड़ो ने भी अपना फैसला बदल डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed