गोविंद को मिली तोपों की सलामी, ठाठ से निकलेंगे नगर भ्रमण पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सवों की श्रृंखला में जयपुर में विराजे गोविंद देव के प्रागंण में भी बीती रात्रि से ही उत्सवों का सिलसिला जारी है।
कृष्ण जन्म के बाद आज भगवान गोविंद देव मंदिर में नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सुबह उछाल कार्यक्रम में भगवान की ओर से प्रसाद भक्तों की ओर उछाला गया।
प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम में आज भी भगवान गोविंद को तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे।
भगवान गोविंद देव के अनूठे स्वरूप को निहारने के लिए भक्तों का अल सुबह से ही मंदिर पहुंचना प्रारंभ हो गया था।
देश विदेश से आ रहें है भक्त
आज शाम के भगवान गोविंद देव नगर भ्रमण पर भी निकलेंगे। आकर्षक और मनोहारी शोभायात्रा में रथ पर विराजित गोविंद को देखने के लिए भक्तों में भारी उत्साह है।
मंदिर समिति के अनुसार शोभायात्रा शाम करीब पांच मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
इससे पूर्व आज सुबह से गोविंद देव जी मंदिर में हरे राम हरे कृष्ण की स्वर लहरियों सुनाई दे रही है। दुनियाभर में भगवान गोविंद को निहारने के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।