{"_id":"596ccc044f1c1bf51d8b45fc","slug":"naidu-becomes-vice-president-rajasthan-will-get-this-good-fortune","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नायडू उपराष्ट्रपति बने तो राजस्थान को फिर मिलेगा यह 'सौभाग्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायडू उपराष्ट्रपति बने तो राजस्थान को फिर मिलेगा यह 'सौभाग्य'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू
- फोटो : twitter
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को जीत हासिल होती है, तो राजस्थान के नाम एक उपलब्धि और जुड़ जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि राजस्थान से उपराष्ट्रपति बनने वाले वे दूसरे व्यक्ति होंगे।
वोटों की गणित के आधार पर नायडू की जीत तय मानी जा रही है। नायडू वर्तमान में मोदी सरकार में शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री हैं। वैंकेया नायडू भाजपा की ओर से राजस्थान के प्रभारी भी रह चुके हैं।
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आज एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए वैंकेया नायडू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। नायडू के नाम की घोषणा आज शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की।

Trending Videos
पहले भैरोंसिंह शेखावत ने बढ़ाया था राजस्थान का गौरव
पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुई बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर तमाम नेताओं ने अपनी सहमति जताई।
नायडू का उपराष्ट्रपति बनना राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। नायडू राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं। वे जून 2016 में राजस्थान कोटे से राज्य सभा के लिए चुने गए थे।
इससे पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावार नेता भैंरोसिंह शेखावत देश के 11वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले चुके हैं। शेखावत 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक उपराष्ट्रपति रहे। उनका 21 जुलाई 2007 को देहावसान हो गया था।