{"_id":"5926da3a4f1c1bc643536b61","slug":"murder-after-rape-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, सड़क पर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, सड़क पर फेंका शव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर सम्भाग के बांसवाड़ा शहर में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दुष्कर्म के बाद युवती का शव निर्वस्त्र सड़क पर फेंक दिया गया। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, तेजपुर गांव में सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों को सड़क पर एक युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा दिखा। इस पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब बांसवाड़ा सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवती के कपड़े घटनास्थल पर शव के पास से ही बरामद हुए हैं। साथ ही, शरीर पर भी चोट के गंभीर निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर सड़क पर फेंक गए।
पुलिस ने आस-पास के लोगों से महिला की पहचान पता करने की कोशिश की, लेकिन अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने अन्य थानों से गुमशुदा हुए लोगों की जानकारी भी जुटाई है। हत्या कैसे की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।