फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   municipal corporation showed big negligence in rescue of four trapped people in udaipur

जानबूझकर मौत के मुंह में भेजा 'टीम' को लोगों ने किया रेसक्यू

Mon, 03 Apr 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation  showed big negligence in rescue of four trapped people in udaipur
सथानीय लोगों की मदद से जेसीबी से टैंक को तोड़ा गया - फोटो : amar ujala
उदयपुर में सेप्टिक टैंक हादसे के दौरान लोग मदद के लिए उदयपुर नगर निगम में फोन करते रहे। निगम की टीम मौके पर पहुंची तो आधे—अधूरे संसाधनों के साथ। जब तक लोगों ने अपने स्तर पर जेसीबी का इंतजाम किया और सेप्टिक टैंक तोड़ कर चारों मृतकों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


उदयपुर में हुए दर्दनाक हादसे ने स्थानीय नगर निगम प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। हादसे की पता चलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और नगर निगम तथा जिला प्रशासन से मदद की गुहार करने लगे। निगम प्रशासन ने दो कर्मचारियों को मौके पर भेजा लेकिन उनके पास मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण तक नहीं थे। वे वहां पहुंचे।
विज्ञापन


इनमें से होमगार्ड मोहम्मद हुसैन अपनी जान पर खेलकर सेप्टिक टैंक में उतरा लेकिन, वह बेहोश हो गया। उसे लोगों ने वापस खींच लिया। एम्बुलैंस से उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने ही निकाला फंसे हुए लोगों को

municipal corporation  showed big negligence in rescue of four trapped people in udaipur
घायलों को भी स्थानीय लोगों ने ही पहुंचाया अस्पताल - फोटो : amar ujala
इसके करीब एक घंटे बाद एक दमकल मौके पर पहुंची लेकिन, उसमें आए दो बचावकर्मियों केे पास भी कोई साधन नहीं थें। वे इस तरह की घटनाओं से निपटने के प्रशिक्षित नहीं थें। तब लोगों ने अपने स्तर पर जेसीबी बुलाई और और मकान की दीवार तथा सेप्टिक टैंक को तोड़कर उसमें फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। 

अप्रशिक्षित लोगों को भेज दिया

municipal corporation  showed big negligence in rescue of four trapped people in udaipur
बचाव के लिए जुटे आसपास के लोग - फोटो : amar ujala
पार्षद नानालाल बया तथा स्थानीय लोगों ने इस मामले में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि रेस्क्यू टीम हादसों से निपटने के लिए प्रशिक्षित होती तो शायद इस हादसे में इतने लोगों की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम के नाम पर अप्रशिक्षित लोगों को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed