फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mou will be sign in kota gram at today

GRAM 2017: मुख्यमंत्री की उपस्थित में होंगे एमओयू, बादल भी है आकर्षण का केन्द्र

Thu, 25 May 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
mou will be sign in kota gram at today

कोटा में आयोजित हो रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 21 एमओयू होंगे। सभी एमओयू मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में होंगे।

विज्ञापन


सरकार को उम्मीद है कि इन एमओयू के बाद राजस्थान में एग्रीकल्चर व फूड क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। हालांकि नवंबर को जयपुर में आयोजित ग्राम में हुए एमओयू की वास्तविक स्थिति क्या है इसको लेकर भी सवाल है। जबकि राज्य के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के अनुसार उन पर भी कार्य हो रहा है। वहीं इस बार जो एमओयू हो रहें है उनके लिए मॉनिटरिंग सेल सरकार बनाने जा रही है। साथ ही कोटा के साथ राज्य के कई अन्य जिलों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट व अन्य कई यूनिट लगाने के एमओयू कोटा ग्राम में होंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व ग्राम के पहले दिन बुधवार को प्रदेश भर से करीब दस हजार किसान सम्मलित हुए थे। ग्राम में उन्नत कृषि तकनीक के साथ विभिन्न नस्लों के जानवर भी किसानों को खासा आकर्षित कर रहें हैं। ग्राम में मुर्रा नस्ल के भैंसे युवराज और सुल्तान के साथ 26 लाख रुपए कीमत का घोड़ा बादल भी आकर्षण का केन्द्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed