{"_id":"59300a054f1c1b5365bdb0e1","slug":"modi-fest-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फेस्ट के विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फेस्ट के विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
मोदी फेस्ट के तहत रथ रवाना करते हुए
- फोटो : amar ujala
अजमेर शहर भाजपा केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मोदी फेस्ट के तहत विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
रथ शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शहर भाजपा अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि केन्द्र सरकार के गौरवमयी तीन साल पूरे होने पर देश के 300 शहरों में मोदी फेस्ट निकाला जाएगा। इसी कड़ी में अजमेर में आज विकास रथ रवाना किए गए। जो शहर के 6 मण्डलों में घूम-घूमकर केन्द्र सरकार की योजनाओं और इसका लाभ किस तरह लिया जा सकता है, के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। यादव ने कहा कि शुक्रवार से आजाद पार्क में मोदी फेस्ट लगाया जाएगा, जहां भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।