आधे जयपुर में आज भी मोबाइल इंटरनेट बंद, कर्फ्यू मंगलवार सुबह तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में लोगों को मंगवार सुबह तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्योंकि बीते शुक्रवार की रात्रि को रामगंज थाना क्षेत्र में हुए बवाल के बाद जहां चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
वहीं पूरे शहर में मोबाइल इंटरनेट बंद था।
लेकिन आज सुबह जयपुर के कुल 23 थाना क्षेत्रों में से नौ थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।
जबकि अन्य 14 थाना क्षेत्रों में आज रात्रि 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा।
वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिन चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है वहां अभी कर्फ्यू मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा।
स्कूलों में आज भी अवकाश
इसी बीच बवाल में मारे गए युवक का पोस्टमार्टम जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कराया गया है।
जल्द ही शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं कर्फ्यू के हालात पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी नजर बनाए हुए।
जबकि जिला कलक्टर के आदेश पर आज भी कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाएगा।