फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA's son approached by Lokayukta, complaining to CM

सीएम करना चाहती है 2000 करोड़ के बंगले पर कब्जा, लोकायुक्त को शिकायत

Thu, 25 May 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
MLA's son approached by Lokayukta, complaining to CM
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी और सीएम राजे के बीच रही रस्सा कस्सी के बीच अब विधायक के बेटे उतर आए हैं। दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश सचिव और घनश्याम तिवाड़ी के बेटे अखिलेश तिवाड़ी ने गुरुवार को लोकायुक्त से मुलाकात कर सीएम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


अखिलेश ने आरोप लगाए हैं कि सिविल लाइन स्थित दो हजाक करोड़ के सरकारी बंगले पर मुख्यमंत्री राजे कब्जा करना चाहती हैं। यह कब्जा आजीवन करने की योजना है। ऐसे में जनता की इस सम्पत्ति को कब्जे से मुक्त करवाना चाहिए। इससे पहले विधायक तिवाडी ने राजस्थान मंत्री वेतन विधेकय—2017 को गलत व सीएम द्वारा सरकारी बंगले पर आजीवन कब्जा करने की कोशिश करार देते हुए राज्यपाल कल्याण सिंह से इसे बचाने की गुहार लगाई थी। जब कोई बात बनती नजर नहीं आई, तो अब विधायक के बेटे को लोकायुक्त शिकायत करने के लिए सामने आना पड़ा।
विज्ञापन


उधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा में अंतरकलह की बात को सिरे ने नकार दिया। परनामी ने कहा है कि पार्टी में किसी तरह का आंतरिक द्धंद नहीं है। सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी को लेकर जारी बयानबाजी पर अध्यक्ष ने कहा है कि यह मामला केंद्रीय अनुशासन समिति के पास है, ऐसे में किसी तरह के बयान देना बैकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed