फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA gyandev ahuja will give up dharna tomorrow at the police station

अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खोला इस एमएलए ने मोर्चा, देंगे धरना

Mon, 03 Jul 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
MLA gyandev ahuja will give up dharna tomorrow at the police station
विधायक ज्ञानदेव आहूजा - फोटो : amar ujala
अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ भाजपा के एमएलए मोर्चा खोल रहे हैं। वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी के बाद अब ज्ञानदेव आहूजा ने भी यही रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन


दलित अत्याचार और लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर अलवर के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अपनी ही सरकार के होम मिनिस्टर पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कल वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर भी बैठेंगे। 
विज्ञापन


अलवर के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने बताया कि मंगलवार को वे रामगढ़ थाने पर धरना देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लंबे समय से रामगढ़ थाना अधिकारी और सीओ साउथ अनिल बेनीवाल कुछ लोगों के साथ मिलकर अवैध खनन के डंपरों के जरिए लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहूजा के अनुसार खनन माफिया विधायक की बातों को अनसुना कर दलित लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। लव जिहाद की शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आहूजा की शिकायतें गृहमंत्री ने भी टालीं

MLA gyandev ahuja will give up dharna tomorrow at the police station
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया
विधायक ज्ञानदेव ने इस तमाम मामले की शिकायत गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से भी की। आहूजा का आरोप है कि गृहमंत्री कटारिया राजस्थान में किसान आंदोलन का हवाला देते हुए टाल दिया।यह आंदोलन समाप्त हो गया, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं​ लिया।

आहूजा ने कहा कि इन दोनों पुलिस अधिकारियों को एक समुदाय विशेष के आला नेता का संरक्षण मिला हुआ है। जिसके कारण इस तरह की मनमानी हरकतें पुलिस कर रही है। ज्ञानदेव ने कहा कि यदि जल्द ही इन दोनों पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित आईजी के कार्यालय पर भी धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed