{"_id":"58f432f04f1c1b1974471118","slug":"mla-from-ramgarh-again-give-the-controversial-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतस्करी में लिप्त हैं मेव समाज के लोग - भाजपा विधायक के विवादित बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतस्करी में लिप्त हैं मेव समाज के लोग - भाजपा विधायक के विवादित बोल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
gyandev ahuja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में प्रतिदिन तीन हजार कंडोम का उपयोग और अश्लील नृत्य होता है, ये बयान देकर चर्चा में रहे अलवर के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक और विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि मेव समाज के लोग गौतस्करी में लिप्त हैं।
विज्ञापन
भिवाड़ी में बैसाखी पर्व को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में आहूजा ने कहा कि मेव समाज के लोग अपराध करने का कांट्रेक्ट लेते है। साथ ही इस समाज के लोग बड़ी संख्या में अपराध में लिप्त हैं। जिसमें गाय तस्करी, रंगदारी, डकैती, लूट, सिंथेटिक दूध बनाना, हिन्दी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ सहित कई अपराध है। आहूजा ने कहा कि वे इस समाज के नेताओं से अपील करते है कि ऐसे लोगों को अपराध का रास्ता छोड़ने के लिए कहें और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन
आहूजा ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया उनके गंभीर बयानों को भड़काऊ भाषण बता रही है। आहूजा के इस विवादित बयान पर मेव समाज ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मेव पंचायत के प्रमुख शेर मोहम्मद का कहना है कि विधायक ज्ञानदेव आहूजा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद का कहना है कि वे सरकार से अपील करते है कि विधायक का ईलाज कराएं और उसका जो भी खर्चा होगा उसे मेव समुदाय उठाने के लिए तैयार है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि लगातार मेव समाज को बदनाम करने वाले विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है इसी माह तीन अप्रेल को कथित गौ—तस्कर पहलू खान की कथित गौ—रक्षकों की मारपीट से मौत हो गई थी। पहलू खान मेव समुदाय से सबंध रखता था। जिसको लेकर काफी दिनों से राजनीति गर्माई हुई है।