फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mission Buniyad 20 lakh girl students will get free tablets in Rajasthan

Rajasthan: मिशन बुनियाद के तहत डिजिटल एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा, 20 लाख छात्राओं को मिलेंगे फ्री टैबेलेट्स

Tue, 06 Sep 2022 11:54 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Sep 2022 11:54 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि मिशन बुनियाद के तहत सीनियर सेकेंडरी की छात्राओं का विद्यालय से जोड़ने और ड्रॉपआउट्स को कम करने की योजना है। जिससे उन्हें डिजिटली और सशक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन
Mission Buniyad 20 lakh girl students will get free tablets in Rajasthan
बीडी कल्ला - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 20 लाख स्टूडेंट्स को डिजिटल एजुकेशन से जोड़ा जाएगा। मिशन बुनियाद के तहत प्रदेश के 33 जिलों के चयनित स्कूलों के 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को विषय सामग्री से युक्त टैबलेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्थान सरकार ने मिशन बुनियाद का विस्तार किया है। जिसके तहत टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट में स्टूडेंट्स की कक्षा का सिलेबस डाउनलोड होगा। जिससे वो ऑफलाइन भी पढ़ाई कर सकेंगी। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए राज्य के 33 जिलों में 20 लाख छात्राओं के लिए डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर सशक्त होगा। योजना से सीनियर सेकेंडरी की छात्राओं का विद्यालय से जोड़ने और ड्रॉपआउट्स को कम करने की योजना है। योजना से ज्यादा से ज्यादा छात्राओं तक डिजिटल पहुंच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीडी कल्ला ने बताया कि अब तक छह जिलों में चल रहे इस योजना से करीब 35 हजार छात्राएं लाभान्वित हुई। उनमें 16 फीसदी तक शिक्षा का स्तर बढ़ा है। नई तकनीक के माध्यम से अब प्रदेश की 20 लाख छात्राएं लाभान्वित होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed