फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Misdeed with two youths in Jaipur Juvenile Home

बाल सुधार गृह में दरिंदगी : दो लड़कों को बंधक बना पांच युवकों ने किया कुकर्म,प्राइवेट पार्ट में टूथपेस्ट लगाया

Thu, 10 Nov 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

जयपुर बाल सुधार गृह में दो लड़कों के साथ कुकर्म किया गया। आरोप है कि पांच लड़कों ने कई बार उनके साथ कुकर्म किया। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को अपनी आपबीती कही।

विज्ञापन
Misdeed with two youths in Jaipur Juvenile Home
बच्चे से कुकर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के बाल सुधार गृह में दो युवकों से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के परिजनों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस गुरुवार को दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इससे पहले भी सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में कुकर्म, जेल तोड़ने और आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। आरोप है कि पांच लड़कों की गैंग ने जेल में कुछ लड़कों को बेरहमी से पीटा। फिर उनमें से दो युवकों के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर लड़कों को फिर से पीटा गया और गंदा काम किया गया। परेशान होकर पीड़ितों ने अपनी आपबीती परिजनों से कही। जिसके बाद मामला सामने आया और पुलिस में पांच लड़कों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित 18 और 24 साल के हैं। दोनों मूल रुप से अलवर के रहने वाले हैं। पुलिस आज दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी। पीड़ित लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे अपने कमरे में सो रहे थे। तभी रात को पांच लड़के आए और उन्हें बंधक बना लिया। लड़कों का आरोप है कि उसके बाद उनके साथ कई बार गंदा काम किया गया। इसके बाद पिछले कई दिन तक उनके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों के प्राइवेट पार्ट में तेल और कोलगेट लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी तीन युवक भरतपुर जिले और दो युवक करौली जिले से हैं। दोनों युवकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाल सुधार गृह में बंद पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed