{"_id":"59afc0f34f1c1b8d078b48b1","slug":"minor-girl-missing-for-three-days-but-reports-have-not-been-recorded-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से नाबालिग बालिका गायब, पर रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से नाबालिग बालिका गायब, पर रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
बालिका की फोटो दिखाते परिजन
- फोटो : amar ujala
पिछले तीन दिन से नाबालिग बालिका अपने घर से गायब है। इसके बावजूद पुलिस केवल बहाने बनाकर मामले को टाल रही है। ऐसे में परिजन अनहोनी की आशंका के चलते परेशान हैं।
घटना अलवर जिले के भिवाड़ी फेज थाना 3 से जुड़ी है। यहां के बिलाहेड़ी गांव से एक नाबालिग बच्ची गायब है। परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय नेहा पुत्री श्याम लाल रीको के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री जेएनसी में काम करती थी। नेहा बीते 4 सितम्बर को सुबह नौ बजे घर से निकली, तब से उसका कोई पता नहीं है। ऐसे में परिजन उसकी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने भिवाडी थाना पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को नाबालिग बेटी को अगवा करने वाले आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर भी थाना पुलिस को दे दिया। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की इस लापरवाही से अपहृत बच्ची की जान को भी खतरा हो सकता है।