{"_id":"591928594f1c1b0b43850a2c","slug":"minister-of-vasundhara-raje-government-is-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा राजे के मंत्री का पार्षद को धमकी भरा फोन, ये बोले मंत्री जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा राजे के मंत्री का पार्षद को धमकी भरा फोन, ये बोले मंत्री जी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
हेमसिंह भडाणा
राजस्थान सरकार के मंत्रियों को विवादों में रहना पसंद है। नए विवाद में प्रदेश के सामान्य प्रशासन के मंत्री हेमसिंह भडाना है। मंत्री ने अपनी ही पार्टी के अलवर के वार्ड नं 48 से पार्षद राजेश तिवाड़ी को फोन पर न केवल धमकाया बल्कि उन्हें देख लेने की भी धमकी थी।
विज्ञापन
वहीं पार्षद तिवाड़ी ने मंत्री के खिलाफ शिवाजी पार्क थाना में जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर दी है। पार्षद और मंत्री की मोबाइल पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें सुना जा सकता है कि मंत्री भडाणा पार्षद को धमका रहें है। दरअसल पार्षद ने क्षेत्र के जेईईन देशराज गुर्जर से पानी की समस्या को लेकर शिकायत की थीं इसके बाद जेईईएन ने पार्षद की शिकायत मंत्री हेमसिंह भडाणा से कर दी। इसके बाद भड़के मंत्री ने पार्षद को जयपुर से ही फोन किया और उन्हें देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंत्री हेमसिंह भडाणा और पार्षद राजेश तिवाड़ी आस—पास ही रहते है। वहीं मंत्री हेमसिंह भडाणा करीब दो वर्ष पूर्व अपने बेटे की गुण्डागर्दी के कारण विवादों में आए थे। भडाणा के बेटे पर आरोप लगा था कि उसने अलवर के एक हाउसिंग सोसायटी में जमकर उत्पात मचाया और महिलाओं से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन