Politics: 'भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए बीजेपी हर हथकंडे अपनाएगी, लेकिन हम रुकेंगे नहीं'
राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, बीजेपी वाले यात्रा रोकने के लिए हर प्रकार का हथकंडा अपनाएंगे, लेकिन यह यात्रा नहीं रुकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी को कोरोना का हवाला देते हुए यात्रा को स्थगित करने या यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का पालना सुनिश्चित करने का पत्र देने के बाद राजस्थान में भी बयानों का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा, हमारे नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि यात्रा किसी भी सूरत में रुकेगी नहीं। बीजेपी वाले राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए पिछले कई साल से निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
मंत्री चांदना ने कहा, आज बीजेपी वालों के चेहरे से मुखौटा हट गया है। भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी सहम गई है और जिस प्रकार करोड़ों लोगों का समर्थन कन्याकुमारी से राजस्थान तक भारत जोड़ो यात्रा को मिला है, उससे बीजेपी में टेंशन का माहौल बना है। इस यात्रा ने सभी के मुंह बंद कर दिए हैं। इस यात्रा से एक बात तो तय हो चुकी है कि देश में नफरत का माहौल खत्म होना चाहिए। देश में प्यार मोहब्बत का माहौल बनाना चाहिए, क्योंकि नफरत अगर बढ़ गई तो इसका नुकसान देश के संविधान को होगा, जिसका प्रभाव हर व्यक्ति और पड़ेगा।
अशोक चांदना बोले, देश की जनता को समझ में आ गया है कि राहुल गांधी प्रेम की बात कर रहे हैं, जिसके कारण बीजेपी बौखलाई हुई है। कोई भी हथकंडा, कोई भी नुस्खा और कोई भी तरीका अपनाकर इनका प्रयास यात्रा को रोकना है। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि यात्रा कुछ भी हो जाए रुकेगी नहीं। उन्होंने कहा, न तो कोई चुनाव है और न ही आदमी वोट मांग रहे। फिर भी आदमी चल क्यों रहा है। यह चल रहा है, क्योंकि देश में संविधान को स्थापित रखना है और संविधान को बनाए रखना है। राहुल गांधी के परिवार ने इस देश को बचाने के लिए एक रखने के लिए शहादत दी है, जो इस देश को याद है, देश भुला नहीं। देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए गांधी परिवार ने शहादत दी है। इसलिए यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर अब श्रीनगर जाकर ही रुकेगी।
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल को लेकर वार्ता...
सीएम अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार, राजीव गांधी ग्रामीण खेल ओलंपिक की सफलता के बाद अब राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल की शुरुआत की। इन खेलों का आयोजन 26 जनवरी 2023 से किया जाएगा। खेलों के आयोजन के लिए निकायवार क्लस्टर का निर्माण किया गया है। राज्य की 240 नगरीय निकाय, जिसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद और 194 नगर पालिकाएं शामिल हैं। उन सभी निकायों में 628 निकायवार क्लस्टर निर्मित किए गए हैं। खेलों का आयोजन खेल विभाग, स्वायत्त शासन विभाग शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से करवाए जाएंगे। खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल rajolympic.rajasthan.gov.in के माध्यम से किया जाएगा, जो एक महीने तक खुला रहेगा। रजिस्ट्रेशन अकेले अथवा पूरी टीम के रूप में भी करवाया जा सकता है।