फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mayor visited the SMS hospital

एसएमएस के बाहर ऐसे थे हालात, भड़क गए मेयर

Sat, 27 May 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Mayor visited the SMS hospital
अस्पताल के बाहर व्यवस्था का जायजा लेते अशोक लाहोटी - फोटो : अमर उजाला
सवाई मानसिंह अस्पताल में शनिवार सुबह जयपुर महापौर अशोक लाहोटी ने दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने अस्पताल के चारों ओर लग रहे अवैध थड़ी-ठेलों को जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरस डेयरी बूथ पर गुटखा बिकते पाए जाने पर डेयरी का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के चारों ओर अतिक्रमण नजर आने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को तुरंत इन्हें हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर और चारों ओर किसी भी कीमत पर सफाई व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


महापौर ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर नालियों पर बैठाकर खाना खिलाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और तुरंत दुकानें बंद करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सवाई मानसिंह अस्पताल में कुछ लोगों को फूड कोर्ट के लिए जगह आवंटित की गई थी। इस दौरे में महापौर द्वारा निरीक्षण करने पर उस जगह पर मूल आवंटी कोई भी नहीं पाया गया। देखा गया कि लोगों ने आवंटित जगह किराए पर दे रखी है। यह आवंटन 10 वर्ष के लिए हुआ था। इसकी अवधि पूरी हो चुकी है, पर अब भी अतिक्रमण किया हुआ है। महापौर ने अधिकारियों को इस अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


महापौर ने दुकानों पर गुटखे बिकते देख तुरंत तीन दुकानों को मौके पर सीज करने के निर्देश दिए। महापौर ने बीड़ी, गुटखा व अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने पर अन्य दुकानों के चालान काटने के निर्देश दिए गए। महापौर ने एसएमएस अस्पताल के बाहर की तरफ सड़क मार्ग को अवरूद्ध कर रिक्शे, थड़ी-ठेलों पर पान, बीड़ी, गुटखा, सिगरेट बेचने वालों को फटकार लगाई और अधिकारियों को तुरंत उन्हें हटाने के निर्देश दिए सवाई मानसिंह अस्पताल के बाहर सड़क पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने कई अवैध स्थाई गुमटियों का निर्माण कर लिया था। इन सबको देखकर महापौर ने गहरी नाराजगी दिखाई और इन्हें बंद करवाया। सवाई मानसिंह अस्पताल के दौरे में महापौर ने एक स्थान पर मंदिर के नाम पर जगह बनाकर उसमें चल रहे रेस्टोरेंट और रहने के लिए बने मकान पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस मीणा के साथ मीटिंग की और उनसे कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण निरोधक कार्यवाही के लिए संयुक्त समिति का गठन किया जाए। इस समिति में सवाई मानसिंह अस्पताल के अधिकारी, नगर निगम जयपुर के अधिकारी और पुलिस के अधिकारियों को शामिल किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed