फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mayor Ashok Lahoti will hear people's Problem

जयपुर में लगेगा जनता दरबार, सुनवाई करेंगे महापौर लाहोटी

Mon, 29 May 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Mayor Ashok Lahoti will hear people's Problem
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में लगने वाले जनता दरबार की तर्ज पर ही अब जयपुर में भी जनता दरबार लगेगा। इसके लिए खास दिन मुकर्रर किया गया है। लोग अपनी परेशानी लेकर निगम आएंगे और सीधे महापौर अशोक लाहौटी के सामने अपनी परेशानी रखेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम की छवि सुधारने व व्यवस्थाओं में आ रही परेशानियों को जानने के लिए नगर निगम महौपार अशोक लाहौट ने यह पहल की है। लाहौटी अब महीने के पहले और चौथे मंगलवार को जनता दरबार में सुनवाई करेंगे। इसमें सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सुनवाई होगी। सुनवाई महापौर लाहोटी के सामने होगी। वैसे भी महापौर पद संभालने के बाद अशोक लाहौटी एक्टिव नजर आने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में वे लगातार निगम की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने में लगे हैं। मानसरोवर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, एसएमएस की सफाई व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब  है कि उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार गोरखपुर में चल रहा है। यह जनता दरबार तब से लगता आ रहा है जब से वे सांसद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed