{"_id":"592bf8c44f1c1bea53bdacdd","slug":"mayor-ashok-lahoti-will-hear-people-s-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में लगेगा जनता दरबार, सुनवाई करेंगे महापौर लाहोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में लगेगा जनता दरबार, सुनवाई करेंगे महापौर लाहोटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में लगने वाले जनता दरबार की तर्ज पर ही अब जयपुर में भी जनता दरबार लगेगा। इसके लिए खास दिन मुकर्रर किया गया है। लोग अपनी परेशानी लेकर निगम आएंगे और सीधे महापौर अशोक लाहौटी के सामने अपनी परेशानी रखेंगे।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की छवि सुधारने व व्यवस्थाओं में आ रही परेशानियों को जानने के लिए नगर निगम महौपार अशोक लाहौट ने यह पहल की है। लाहौटी अब महीने के पहले और चौथे मंगलवार को जनता दरबार में सुनवाई करेंगे। इसमें सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सुनवाई होगी। सुनवाई महापौर लाहोटी के सामने होगी। वैसे भी महापौर पद संभालने के बाद अशोक लाहौटी एक्टिव नजर आने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में वे लगातार निगम की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने में लगे हैं। मानसरोवर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, एसएमएस की सफाई व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार गोरखपुर में चल रहा है। यह जनता दरबार तब से लगता आ रहा है जब से वे सांसद रहे हैं।