{"_id":"58f5ae6a4f1c1b1a74471e8c","slug":"man-shoot-the-girl-due-to-love-cause","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में अंधा हुआ युवक और कर दिया रिश्तों को तार-तार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में अंधा हुआ युवक और कर दिया रिश्तों को तार-तार...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
युवक ने स्वयं को मारी गोली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह हुई एक घटना ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। नहर रोड क्षेत्र में एक युवक ने युवती को देसी कट्टे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद इस युवक ने भारत मिल के नजदीक जाकर स्वयं को भी गोली मार ली। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों को अनुसार युवक ने जब युवती को गोली मारी तब वह बस का इंतजार कर रही थी। युवक—युवती आपस में रिश्तेदार बताए जा रहें है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक—युवती से प्रेम करता था, लेकिन दोनों आपस में रिश्तेदार थे, इसलिए घरवाले शादी का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
युवती मंगलवार सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली तब इस युवक ने उसे गोली मारकर स्वयं आत्महत्या कर ली। घायल युवती को जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन