{"_id":"5a2a14934f1c1bbd208b55e6","slug":"mamta-banerjee-tweet-and-condemn-brutal-murder-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी ने लाइव मर्डर पर किया ट्वीट तो सीएम राजे ने कही जांच की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता बनर्जी ने लाइव मर्डर पर किया ट्वीट तो सीएम राजे ने कही जांच की बात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : FILE PHOTO
एक बंगाली मजदूर की नृशंस हत्या का वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्थान के राजसमंद में लव जिहाद और राष्ट्र भक्ति के नाम पर की गई इस हत्या को कुछ अलग रंग देने का प्रयास भी किया गया है। लेकिन पुलिस व राजनीतिक दल इसे सिर्फ अपराध बता रहे है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा के रहने वाले अफराजूल की हत्या की भर्त्सना करते हुए ट्वीट किया है कि कैसे कोई इतना अमानवीय हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
नहीं दिया गृहमंत्री ने कोई जवाब
राजनाथ सिंह
वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मामले की जांच की बात कही है। हालांकि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह लव जिहाद से जोड़कर देखे जा रही हत्या पर पूछे गए सवाल को टाल गए। गौरतलब है कि सिंह बृहस्पतिवार को इंडो-बांग्ला बॉर्डर मीटिंग के लिए कोलकात्ता में थे और मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी शंभुलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है बुधवार को राजसमंद में शंभूलाल रैगर नाम के व्यक्ति ने बंगाली मजदूर अफराजूल की बेरहमी से हत्या कर शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। यही नहीं उसने अपने नाबालिग भांजे से इस घटना का वीडियो भी बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने वीडियो मे लव जिहाद और राष्ट्र भक्ति जैसे विषयों के बारे मे भड़काउ बातें की है। हालांकि बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी शंभूलाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आठ और लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।