फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Malaysian girl married to Churu's boy

देसी छोरे के प्यार में राजस्थान चली आई विदेशी मेम, लिए 7 फेरे

Mon, 24 Apr 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Malaysian girl married to Churu's boy
सचिन के गले में वरमाला डालती जेसिका - फोटो : amar ujala
विदेशी मेम और देसी छोरे ने रविवार को सात फेरे लिए। मेम मलेशिया की है और छोरा राजस्थान के चुरू जिले का है। चुरू निवासी सांवरमल पंवार का बेटा सचिन मलेशिया में आईटी इंजीनियर है। इस दौरान वहां उसकी मुलाकात जेसिका जावी से हुई। जेसिका का वहां बिजनेस है। उनकी ये मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों शादी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


सचिन ने जेसिका से भारत में यहां की परम्पराओं के मुताबिक शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। जेसिका के परिजन भी इस शादी के लिए राजी हो गए। दोनों घरों में शादि की तैयारियां शुरू हो गई। 23 अप्रैल के शादी का मुहुर्त निकला, जिसको देखते हुए मलेशिया से जेसिका अपने पेरेंट्स के साथ पिछले हफ्ते ही चूरू आ गई। यहां जिला मुख्यालय के पास आसेरी गेस्ट हाउस में दोनों ने रविवार को सात फेरे लिए और जीवनभर के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


जेसिका ने बताया कि उसे राजस्थानी परम्परा और यहां का ठाठ—बाठ देखकर बहुत खुशी मिली है। हाथों में मेहंदी, डीजे की धुन पर नाचती महिलाएं, घोड़ी पर बैठा दुल्हा और हजारों की तादाद में बाराती...ये सब देखकर ऐसा लगा कि किसी दूसरी दुनिया में हमारी शादी हो रही है। उसने इस बात पर खुशी भी जताई कि उसने एक भारतीय लड़के से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विदेशी युवती से हो रही इस शादी को देखने के लिए विवाह स्थल के बाहर आसपास के गांववालों का हुजूम लग गया। हर कोई केवल उनकी एक झलक देखने को लालायित दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed