फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mahesh Joshi sent reply to show cause notice of Congress

Rajasthan: महेश जोशी ने भेजा कारण बताओ नोटिस का जवाब, अब आलाकमान के हाथ में फैसला

Wed, 12 Oct 2022 08:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 12 Oct 2022 08:10 AM IST
सार

महेश जोशी ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में कहा कि उन्होंने बैठक में किसी भी विधायक को फोन करके नहीं बुलाया था। विधायक स्वेच्छा से आए थे।

विज्ञापन
Mahesh Joshi sent reply to show cause notice of Congress
महेश जोशी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की अनुशासन समिति ने गहलोत गुट के नेताओं को 48 घंटे में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा था। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने नोटिस का जवाब कांग्रेस की अनुशासन समिति को भेज दिया है। उन्होंने अपना जवाब ईमेल के जरिए भिजवाया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महेश जोशी ने अपने जवाब में जिस दिन विधायक बैठक में नहीं पहुंचे थे, उस दिन की परिस्थितियों की जानकारी दी है। जवाब में जोशी ने बताया कि शांति धारीवाल के घर पर विधायक खुद ही स्वेच्छा से पहुंचे थे। उन्होंने किसी भी विधायक को फोन करके बैठक में नहीं बुलाया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जवाब देने के अंतिम दिन नोटिस मिला था। 

विज्ञापन


महेश जोशी ने बताया कि एआईसीसी की ओर से ई मेल पर नोटिस मिला था। उन्होंने नोटिस पावती की सूचना एआईसीसी को ईमेल से भेजी थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वे एआईसीसी में जाकर नेताओं को अपनी सफाई दे चुके हैं। महेश जोशी ने अपना जवाब दे दिया है। गहलोत गुट के तीनों नेता महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ ने अपना जवाब दे दिया है। अब उनके जवाब का अध्ययन करने के बाद ही आलाकमान आगे की रणनीति तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से  मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन जयपुर भेजे गए थे। वे विधायकों के साथ बैठक कर सीएम को लेकर बात करना चाहते थे लेकिन विधायक उस बैठक में पहुंचे ही नहीं। वे शांति धारीवाल के घर पर हुई बैठक में शामिल हुए और विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ये सारा मामला सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने की खबर के विरोध में हुआ।


गहलोत गुट के कांग्रेस के विधायकों की बगावत के मामले को आलाकमान ने गंभीरता से लिया था। इसको लेकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को भेजी थी। इसके बाद पार्टी की अनुशासन समिति ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 10 दिन में जवाब देने को कहा था। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा हैं कि वे अपना जवाब दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed