{"_id":"5943a3714f1c1b18518b49e1","slug":"lovers-couple-were-detained-outside-the-court-by-the-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के बाहर से बिछड़ा प्रेमी जोड़ा, लड़की को ले गए परिजन लड़का देखता रह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के बाहर से बिछड़ा प्रेमी जोड़ा, लड़की को ले गए परिजन लड़का देखता रह गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर कोर्ट में युवती को ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर में कोर्ट के बाहर शुक्रवार को हंगामा हुआ। यहां विवाह करने आए एक प्रेमी युगल को परिजनों ने कोर्ट के बाहर ही पकड़ लिया। युवती के परिजनों ने युवक पर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने और बाद में उन्हें बेच देने का आरोप लगाया। जबकि इस प्रेमी युगल का कहना है कि वे शादी कर चुके है और कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाने आए थे।
भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना इलाके के लेसवा गांव निवासी सोमेश्वर जोशी और पिंकी के बीच अफेयर चल रहा है। सात दिन पहले दोनों घर से भाग गए। इधर, पिंकी के परिजनों के तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो 12 जून को बागोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
बाद में इन दोनों के मोबाइल की लोकेशन नीमच और फिर बृहस्पतिवार रात को जोधपुर में मिली। इस पर पिंकी के परिजन जोधपुर पहुंच गए और शुक्रवार सुबह कोर्ट के बाहर इन्हें पकड़ लिया। इस दौरान युवती बार—बार चिल्लाती रही, लेकिन परिजन उसे जबरन वहां से ले गए और पुलिस को सौंप दिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक कई बार गांव से लड़कियों को भगाकर ले जा चुका है। आरोपी पहले लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है और इसके बाद लड़की का सौदा कर उन्हें देह व्यापार में धकेल देता है। युवक नीमच के पास रेड लाइट एरिया में रहता है।