फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lovers couple comitted suicide in kota

प्रेमी जोड़े को इस हाल में देख सन्न रह गई नौकरानी

Sat, 02 Dec 2017 04:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Lovers couple comitted suicide in kota
प्रेम
एक बंद मकान में सुबह सफाई करने नौकरानी पहुंची तो दंग रह गई। मकान में दो अनजान युवक-युवती लटके हुए थे, वो भी एक ही फंदे पर।
विज्ञापन


मामला कोटा का है। यहां रामगंजमंडी इलाके में एक खाली पड़े मकान में एक ही फंदे से एक युवक और युवती लटके मिले। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक तौर पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती की शिनाख्त झालावाड़ के पिपलाद निवासी के रूप में हुई है। युवक का नाम सोनू और युवती का नाम आयशा चौधरी है। झालावाड़ में दोनों के घर आसपास है और पिछले तीन दिन से वे घर से गायब थें। इसको लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। 
विज्ञापन

एक ही फंदे से लटके हुए थे दोनों

Lovers couple comitted suicide in kota
suicide
पुलिस के अनुसार, रामगंज मंडी के कुंभकोट इलाके के जिस मकान में इनके शव मिले हैं, वह पिछले कुछ दिन से बंद पड़ा था। आज सुबह वहां सफाई करने वाली नौकरानी आई तो उसने एक कमरे में एक फंदे से युवक और युवती को लटके देखा। 

यह नजारा देखते ही वह सकते में आ गई और चिल्लाते हुए बाहर भागी। आस पड़ोस के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों के पास कुछ पेपर मिले, जिनके आधार पर उनकी पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed