फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Locate toilets and garbage in the city, with Google Maps

शहर में कहां है शौचालय और कचरा पात्र, गूगल मैप से ढूंढिए

Fri, 12 May 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 May 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
Locate toilets and garbage in the city, with Google Maps
बाड़मेर शहर की नगरपरिषद अब हाइटेक होने जा रही है। अब गूगल की मदद से शहर में कहां कहां कचरा पात्र, टायलेट व सार्वजनिक शौचालय है, यह पता चल जाएगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह कार्य किया जा रहा है। ताकि लोग अपने नजदीकी कचरा पात्र और सुलभ सेवाओं का पता लगा सके और कचरा सड़क पर न डालकर कचरा पात्र में डाले। साथ ही, सुलभ सेवाओं का उपयोग अधिक से अधिक लोग कर सकें। सॉलिड वेस्ट इंजीनियर गौरवसिंह ने बताया कि यह सुविधा गूगल मैप पर होगी। इसको लेकर बाड़मेर शहर के सभी कचरा पात्र, टॉयलेट व सार्वजनिक शौचालयों के स्थानों को मार्किंग किया जाएगा। इसके बाद घर बैठे या कहीं भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप के जरिये यह पता लगा सकता है कि उसके नजदीक में सुलभ सेवा कहां पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस सम्बंध में बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त श्रवण विश्नोई का कहना है कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमने पूरी तैयारियां कर ली है। जल्द ही जगहों का लिंक बनाकर गूगल मैप से अटैच कर देंगे। यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छ भारत अभियान की सोच को आगे बढाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed