Rajasthan: आफत बनकर आई बारिश, बिजली गिरने से झालावाड़ में चार और उदयपुर में तीन की मौत
राजस्थान में रविवार को उदयपुर में सात और झालावाड़ में तीन लोगों पर बिजली गिर गई। जिससे सात लोगों की मौत हो गई। गंभीर झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जिससे रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश से राहत तो मिली लेकिन कई जगह ये आफत लेकर आई। बिजली गिरने से झालावाड़ में चार और उदयपुर में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग झुलस गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उदयपुर में आकाशीय बिजली गिरने से रविवार शाम तीन बकरी चरवाहों की मौत हो गई। वहीं गंभीर झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। तेज बारिश होने के कारण सभी एक निर्माणाधीन मकान में छुप गए थे। इसी दौरान बिजली वहां गिर गई। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा एमबी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने झुलसे हुए लोगों का हाल जाना।
20 जिलों में बारिश के अलर्ट
पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा के जगपुरा में तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को 20 जिलों में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर,अजमेर ,दौसा, अलवर, झुंझुनूं,सीकर,चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, जालोर जिले में बारिश होने की संभावना है।